मानसून में पेट की बीमारियों से रहें सतर्क

News Desk 23 Jun 2025, 09:56 AM 1 min read
मानसून में पेट की बीमारियों से रहें सतर्क


>उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक ने भले ही गर्मी से राहत दी हो, लेकिन यह मौसम अपने साथ स्वास्थ्य संबंधी कई चिंताएं भी लेकर आया है। कानपुर के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. साद अनवर के अनुसार, मानसून के दौरान पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बेहद बढ़ जाता है।


>डॉ. अनवर ने बताया कि इस मौसम में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन जैसे उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बदहजमी, टाइफाइड, हेपेटाइटिस-ए और फूड पॉइजनिंग आम हो जाते हैं। नमी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया, वायरस और फंगल इन्फेक्शन का प्रसार तेजी से होता है।

बचाव के उपाय: कैसे रखें खुद को सुरक्षित

  • हमेशा उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पीएं।
  • खुले में बिकने वाला खाना, फल और सलाद खाने से बचें।
  • फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही सेवन करें, पत्तेदार सब्जियों से बचें।
  • दूध और उससे बने उत्पादों को उबालकर और सुरक्षित ढंग से स्टोर करें।
  • भोजन को ढककर रखें और बचा हुआ खाना फ्रिज में रखें।
  • बाहर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खाना खाने से परहेज़ करें।
  • खाने से पहले और शौच के बाद अच्छी तरह हाथ धोना जरूरी।
  • बच्चों और बुजुर्गों को घर का बना हल्का भोजन दें।


>यदि इस मौसम में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, कमजोरी या बुखार जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और खुद से दवाइयां न लें। शरीर में पानी और मिनरल्स की पूर्ति के लिए ओआरएस, नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन लाभकारी होता है।


>डॉ. साद अनवर कहते हैं कि मानसून का आनंद तभी है जब आप स्वस्थ रहें। थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता अपनाकर पेट की बीमारियों से बचा जा सकता है और पूरे परिवार को स्वस्थ रखा जा सकता है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अखिलेश यादव की बेटी पर पोस्ट से गरमाई सियासत, रीवा से गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत
प्राकृतिक खेती सम्मेलन से विकास परियोजनाओं तक, जानिए कानपुर में CM योगी का पूरा कार्यक्रम
सिद्धनाथ मंदिर जा रहे दंपति को ट्रक ने कुचला, 200 मीटर दूर पकड़ाया चालक
बैंकों में गिरवी रखी गई सरकारी जमीन पर कार्रवाई, 761 एकड़ फिर ग्राम सभा के नाम होगी
124 करोड़ की जमीन पर चला केडीए का बुलडोजर, 24 बीघा भूमि कब्जामुक्त
कानपुर में पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी के गनर पर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप, केस दर्ज
आपत्तिजनक मैसेज और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने दी जान, बहनों ने वायरल की व्हाट्सएप चैट
कानपुर में ITBP जवानों ने कानपूर पुलिस कमिश्नरेट का किया घेराव
कानपुर में किराए के मकान में फौजी की संदिग्ध मौत, शव के पास मिला खून, इंजेक्शन और शराब की बोतल