मुरादाबाद में मदरसा घिरा विवादों में: 13 साल की बच्ची से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने का लगा आरोप

Muradabad News: मुरादाबाद के एक मदरसे में ऐसा आरोप सामने आया, जिसने सबको हिलाकर रख दिया।
News Desk 24 Oct 2025, 06:43 AM 1 min read
मुरादाबाद में मदरसा घिरा विवादों में: 13 साल की बच्ची से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने का लगा आरोप


>मुरादाबाद। पकबाड़ा थाना क्षेत्र में एक मदरसे पर 13 साल की बच्ची से वर्जिनिटी टेस्ट सर्टिफिकेट मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने मदरसा प्रबंधन के खिलाफ एसएसपी मुरादाबाद को शिकायत दर्ज कराई है और मामले की त्वरित जांच की मांग की है।


>मामला थाना पकबाड़ा क्षेत्र स्थित जामिया असानुल बनात गर्ल्स कॉलेज का है। पीड़ित परिवार के अनुसार, 7वीं क्लास की छात्रा को अगली क्लास में दाखिला तभी दिया जाएगा जब वह वर्जिनिटी टेस्ट करवाकर प्रमाणपत्र प्रस्तुत करेगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस मांग के दौरान उन्हें मदरसा परिसर से बाहर निकालते समय अभद्रता का भी सामना करना पड़ा।


>पीड़ित परिवार के सदस्य मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि इस घटना के बाद बेटी और परिवार बेहद आहत हैं। उन्होंने एसएसपी मुरादाबाद को तहरीर सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई और मदरसा प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यूसुफ ने कहा कि यह न केवल बेटी का अपमान है, बल्कि पूरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया गया है।


>एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मामले की गंभीरता को स्वीकारते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें