योगी सरकार का ऐतिहासिक कदम - किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

किसानों की समृद्धि की ओर एक ऐतिहासिक कदम, 2225 रुपये प्रति कुंतल पर होगी खरीदी
News Desk 16 Jun 2025, 02:18 AM 1 min read
योगी सरकार का ऐतिहासिक कदम - किसानों को मिलेगा सीधा लाभ


>उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों की आर्थिक मजबूती और फसल की उचित कीमत सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है। रबी सीजन में पहली बार मक्का की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। यह खरीदी 15 जून से शुरू हो चुकी है और 31 जुलाई तक चलेगी। किसानों से 2225 रुपये प्रति कुंतल की दर पर मक्का खरीदी जाएगी, जिसके लिए पंजीकरण आवश्यक है।


>इस योजना के तहत कानपुर, हाथरस, कासगंज, औरेया, संभल, रामपुर सहित प्रदेश के 22 जनपदों में क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मक्का की खरीद होगी।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत किसानों को भुगतान सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से किया जाएगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और पारदर्शिता बनी रहेगी।

इन 22 जनपदों में होगी मक्का की सरकारी खरीद


>बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या, मीरजापुर

किसानों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

मक्का बेचने के लिए किसानों को fcs.up.gov.in या “UP KISAN MITRA” मोबाइल ऐप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

पंजीकरण केवल किसान के स्वयं के मोबाइल नंबर से ही करें, जिससे ओटीपी सत्यापन के बाद प्रक्रिया पूरी हो।

किसान का बैंक खाता आधार से लिंक और एनपीसीआई पोर्टल पर मैप्ड होना चाहिए।

नॉमिनी सुविधा भी किसानों को दी गई है।

सहायता के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 या संबंधित जिला, तहसील, व ब्लॉक के विपणन अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।


>विगत दिनों औरैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मक्का उत्पादक किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं और उन्हें विश्वास दिलाया था कि सरकार हर हाल में उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए कृतसंकल्प है। मक्का खरीद की यह पहल उसी वचनबद्धता का परिणाम है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?