योगी बोले- असंभव को संभव बनाने का मंत्र दीन दयाल जी की देन

Mathura News: मथुरा में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित जी का स्वदेशी और एकात्म मानववाद का मंत्र आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है।
News Desk 19 Sep 2025, 07:38 AM 1 min read
योगी बोले- असंभव को संभव बनाने का मंत्र दीन दयाल जी की देन


>मथुरा में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के भव्य उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद और स्वदेशी मंत्र आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। सीएम ने कहा कि जो कार्य कभी असंभव समझे जाते थे, जैसे कश्मीर से धारा 370 हटाना और अयोध्या में राममंदिर निर्माण, उन्हें मोदी सरकार ने पूरा कर दिखाया। यही पंडित जी की विचारधारा की ताकत है कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर होगा।


>योगी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी युवा शक्ति का धनी है और यही भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने बताया कि "सीएम युवा स्कीम" के तहत अब तक 70 हजार युवाओं को पांच लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त और गारंटी मुक्त लोन दिया जा चुका है। लक्ष्य है कि एक लाख युवाओं को इस योजना का लाभ मिले। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सिर्फ जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनें।


>सीएम ने कहा कि यूपी को डबल इंजन सरकार ने आठवें स्थान से उठाकर देश की नंबर दो अर्थव्यवस्था बनाया है और अब लक्ष्य है विकसित उत्तर प्रदेश। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर भी हमला बोला और कहा कि पिछली सरकारों ने यूपी की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया था।


>स्वदेशी अभियान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने अपील की कि आगामी त्योहारों पर हर नागरिक केवल स्थानीय और स्वदेशी उत्पाद ही खरीदे। उन्होंने कहा कि ODOP योजना से प्रदेश के 2 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है और यही आत्मनिर्भर भारत का असली आधार है।


>महोत्सव में स्वदेशी उत्पादों, गो-आधारित खेती और महिला स्वावलंबन पर प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

छत्तीसगढ़ की युवती की शिकायत पर मथुरा में स्वयंभू गुरु गिरफ्तार, रेप का आरोप
प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, बोले- मैं मिलूं या न मिलूं, नाम जप करते रहिए
मथुरा में कॉकरोच बनकर नगर निगम पहुंचा युवक
मथुरा में जाम बना जानलेवा, एम्बुलेंस फंसने से पूर्व पार्षद के बेटे की मौत
मथुरा में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता; सीएम योगी ने राहत-बचाव तेज करने के दिए निर्देश
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल, हाईवे जाम; पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज
पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर संत समाज नाराज़, पीएम मोदी को भेजा विरोध पत्र
बरसाना में लठामार होली का रंग, नंदगांव के हुरियारों पर बरसीं प्रेम की लाठियां
मथुरा में सनी लियोनी कार्यक्रम का विरोध, साधु-संतों ने डीएम को लिखा पत्र