राजधानी लखनऊ के रहमानखेड़ा क्षेत्र में तेंदुए जैसी गतिविधि की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी है।
सूचना के बाद विभाग ने संभावित इलाके में सात ट्रैप कैमरे लगाए हैं। टीमें दो दिनों से लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं, हालांकि अब तक पगचिह्न या तेंदुए की मौजूदगी के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं। इसके बावजूद सतर्कता बढ़ा दी गई है। क्षेत्र के लगभग 10 गांवों में किसान खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें