राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता मामले की सुनवाई लखनऊ हुई ट्रांसफर

Lucknow News: राहुल गांधी से जुड़े कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले की सुनवाई रायबरेली से लखनऊ ट्रांसफर। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सुरक्षा कारणों से दिया आदेश।
News Desk 17 Dec 2025, 04:26 PM 1 min read
राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता मामले की सुनवाई लखनऊ हुई ट्रांसफर


>कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले की सुनवाई अब रायबरेली के बजाय लखनऊ में होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने मामले के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है।


>न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की एकल पीठ ने यह आदेश एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि रायबरेली में चल रही सुनवाई के दौरान उसकी सुरक्षा को खतरा है और वहां निष्पक्ष सुनवाई की संभावना नहीं है।


>मामला राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता से संबंधित है, जिसकी सुनवाई पहले रायबरेली की विशेष अदालत में की जा रही थी। याचिका में कहा गया था कि स्थानीय परिस्थितियों के कारण याची को भय महसूस हो रहा है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। हाईकोर्ट ने प्रस्तुत तथ्यों और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर विचार करते हुए मामले को लखनऊ की विशेष अदालत में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?