राम मंदिर आंदोलन के इतिहास को याद दिलाते हुए राजनाथ ने किया विपक्ष पर प्रहार

UP Political News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रामकथा और रथ यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि रामकाज में बाधा डालने वालों की स्थिति आज दुनिया देख रही है।
News Desk 31 Dec 2025, 05:28 PM 1 min read
राम मंदिर आंदोलन के इतिहास को याद दिलाते हुए राजनाथ ने किया विपक्ष पर प्रहार


>रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगवान श्रीराम के चरित्र, रामकथा और अयोध्या आंदोलन से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि धर्म स्थापना के प्रयासों के दौरान हमेशा बाधाएं उत्पन्न की गईं, लेकिन समय ने अंततः अपना निर्णय सुनाया है।


>राजनाथ सिंह ने कहा कि रामायण, श्रीरामचरितमानस और रामकथा के अन्य प्रसंगों में बार-बार यह तथ्य सामने आता है कि जब-जब ऋषियों ने धर्म की स्थापना का प्रयास किया, तब-तब आसुरी शक्तियों ने उसे बाधित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ऐसा ही दृश्य आधुनिक काल में भी देखने को मिला।


>उन्होंने रथ यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि जब अयोध्या से लेकर देशभर के संत, महंत, वैरागी और कारसेवक एक स्वर में खड़े हुए, तब उन पर भी हमले किए गए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं उन घटनाओं के साक्षी रहे हैं, जब गोलियां चलीं, लाठियां बरसीं, रास्ते रोके गए और राम का नाम लेने वालों को अपराधी ठहराने का प्रयास हुआ।


>राजनाथ सिंह के अनुसार, प्रभु श्रीराम के चरित्र से यह शिक्षा मिलती है कि समय सबका न्याय करता है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने राम, रामराज्य और अयोध्या व अवध के विकास का समर्थन किया, वे आज राष्ट्र सेवा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने रामकाज में अवरोध उत्पन्न किए, उनकी वर्तमान स्थिति को आज पूरी दुनिया देख रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें