रामकेवल की कलम से बदली किस्मत, राहुल गांधी ने भेजा सलाम और सम्मान

News Desk 28 May 2025, 08:54 AM 1 min read
रामकेवल की कलम से बदली किस्मत, राहुल गांधी ने भेजा सलाम और सम्मान


>आजादी के 77 वर्षों बाद बाराबंकी जिले के तहसील रामसनेहीघाट के ग्राम निजामपुर, अहमदपुर में इतिहास रच दिया गया। गांव के निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र रामकेवल रावत ने उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर वह कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक कोई नहीं कर सका था — वह निजामपुर गांव से हाई स्कूल पास करने वाले पहले छात्र बन गए हैं।


>रामकेवल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ा दी है। जहां ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर इस सफलता का जश्न मनाया, वहीं राजनीतिक हलकों में भी यह खबर चर्चा का विषय बन गई है।

राहुल गांधी ने भेजा शुभकामना पत्र और उपहार


>रामकेवल की इस अभूतपूर्व सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों में अब राष्ट्रीय स्तर की हस्तियाँ भी शामिल हो गई हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रामकेवल को शुभकामना पत्र और एक प्रेरणादायक उपहार भेजा है। यह उपहार लेकर स्वयं बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया आज निजामपुर गांव पहुँचे और रामकेवल को सम्मानित किया।

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने दिया सहयोग का आश्वासन


>तनुज पुनिया ने रामकेवल और उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आगे की पढ़ाई में कांग्रेस पार्टी रामकेवल की हरसंभव मदद करेगी।


>सांसद पुनिया ने बताया कि रामकेवल ने जिस अहमदपुर राजकीय इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उसका निर्माण वर्ष 2011-12 में यूपीए-2 सरकार के कार्यकाल में मल्टी सेक्टोरियल डिस्ट्रिक्ट प्लान योजना के तहत कराया गया था। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है, जिसके कारण आज एक दलित परिवार का बेटा गांव के इतिहास में पहला हाईस्कूल पास छात्र बन सका।

गांव बना प्रेरणा का केंद्र


>रामकेवल की सफलता से निजामपुर गांव अब एक प्रेरणा का केंद्र बन गया है। ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति नई जागरूकता आई है और कई परिवारों ने अब बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का संकल्प लिया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें