राजभवन में रामपुर रज़ा लाइब्रेरी की 53वीं बैठक संपन्न, संरक्षण और डिजिटलीकरण पर जोर

UP News: राजभवन लखनऊ में आयोजित रामपुर रज़ा लाइब्रेरी की 53वीं बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संरक्षण, डिजिटलीकरण और शोध सुविधाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
News Desk 12 Dec 2025, 08:53 PM 1 min read
राजभवन में रामपुर रज़ा लाइब्रेरी की 53वीं बैठक संपन्न, संरक्षण और डिजिटलीकरण पर जोर


>राजभवन लखनऊ में मंगलवार को राज्यपाल एवं रामपुर रज़ा लाइब्रेरी की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में लाइब्रेरी की 53वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में संस्थान के संरक्षण, प्रशासन, डिजिटलीकरण, शोध कार्य और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की गई।


>बैठक में राज्यपाल ने कहा कि रामपुर रज़ा लाइब्रेरी भारत की मूल्यवान सांस्कृतिक धरोहर है और इसकी दुर्लभ पांडुलिपियों तथा ऐतिहासिक दस्तावेजों के वैज्ञानिक संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने डिजिटलीकरण कार्य की गति बढ़ाने तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


>उन्होंने शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं में सुधार, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने तथा लाइब्रेरी को आधुनिक तकनीक से जोड़कर वैश्विक शोध केंद्र के रूप में विकसित किए जाने पर बल दिया।


>राज्यपाल ने ‘पढ़े रामपुर–बढ़े रामपुर’ कार्यक्रम आयोजित करने, विद्यालयों में प्रेरक साहित्य पढ़ने की परंपरा स्थापित करने और शिक्षकों को नियमित पठन हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइब्रेरी को INFLIBNET नेटवर्क से जोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। बैठक में यश अवस्थी और उनकी अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा एआई आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसकी राज्यपाल ने सराहना की।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?