रवि किशन ने किया दावा यूपी में तोड़ेंगे 2017 का रिकॉर्ड

UP News: बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी सांसद रवि किशन ने दावा किया है कि अब यूपी और पश्चिम बंगाल में भी पार्टी रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 का इतिहास दोहराया नहीं जाएगा, बल्कि उससे बड़ा जनादेश मिलेगा।
News Desk 19 Nov 2025, 04:05 PM 1 min read
रवि किशन ने किया दावा यूपी में तोड़ेंगे 2017 का रिकॉर्ड

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद बीजेपी में उत्साह का माहौल है। इसी जीत से उत्साहित गोरखपुर के सांसद और फिल्म स्टार रवि किशन ने उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि जिस तरह बिहार में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया, वैसा ही विश्वास अब यूपी और बंगाल में भी दिखाई देगा।

रवि किशन ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में हम 2017 का रिकॉर्ड तोड़ देंगे”, वहीं बंगाल में भी सत्ता परिवर्तन तय बताया।

मीडिया से बातचीत में रवि किशन ने बिहार की जनता का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नीतीश कुमार के 20 वर्षों के काम पर भरोसा दिखाया। उनकी कथनी और करनी में अंतर न होने की वजह से जनता ने एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि यह नतीजे साबित करते हैं कि जनता विकास और सुशासन चाहती है। रवि किशन ने कहा कि बिहार की जीत ने पूरे देश में बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ा दिया है। उनके मुताबिक:

  • अब पश्चिम बंगाल में भी हमारी सरकार बनेगी।

  • उत्तर प्रदेश में 2017 का रिकॉर्ड टूटना तय है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाने को लेकर रवि किशन ने पलटवार करते हुए कहा की जब कांग्रेस की सरकारें बनती हैं, तब सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन हार सामने दिखते ही लोकतंत्र पर आरोप लगाने शुरू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वाड्रा पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं और उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बीजेपी सांसद ने दावा किया कि कांग्रेस की कुछ बची हुई सरकारें भी जल्द ही खत्म हो जाएंगी।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई द्वारा आरएसएस की जांच की मांग पर भी रवि किशन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब किसी पार्टी को चुनावों में सिर्फ चार-पांच सीटें मिलें तो कोई भी नेता मानसिक असंतुलन का शिकार हो सकता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हार के बाद नेता डिप्रेशन में चले जाते हैं और फिर उन्हें दोबारा संभलने में सालों लग जाते हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी