Friday, 23 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: सुशासन का संकल्प जनकल्याण के रूप में होता है साकार: मुख्यमंत्री

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से प्रशासन की सार्थकता सिद्ध होती है।
Bureau
Bureau News Desk
23 Oct 2026
02:51 PM
1 min read
UP News: सुशासन का संकल्प जनकल्याण के रूप में होता है साकार: मुख्यमंत्री
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर किया पोस्ट
यूपी विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्धः सीएम
साधना शृंखला-2026 के लिए दीं शुभकामनाएं

UP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलाव से ही प्रशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर साधना श्रृंखला-2026 के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने कहा कि संवेदनशील, दक्ष और जवाबदेह प्रशासन ही सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवक जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हैं। जब प्रशासनिक व्यवस्था जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करती है, तभी सुशासन का संकल्प जनकल्याण के रूप में साकार होता है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार को प्राथमिकता देने से प्रदेश की प्रशासनिक कार्यकुशलता और कार्यसंस्कृति प्रभावित हुई थी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अपराध, माफियाराज और नीतिगत उदासीनता के कारण उत्तर प्रदेश की विकास संभावनाओं को नुकसान पहुंचा।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यूपी की डबल इंजन सरकार प्रशासनिक कार्यसंस्कृति को नई दिशा दे रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा किक बीते साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने पिछड़ी छवि से बाहर निकलकर विकास की नई राह पकड़ी है। प्रदेश प्रशासनिक, आर्थिक और संस्थागत व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में दो दिवसीय क्षेत्रीय साधना श्रृंखला-2026 का शुभारंभ होना है। इसमें आठ राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की भावना के अनुरूप उत्तर प्रदेश अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने और विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।  

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Uttar Pradesh News Sadhana Shrankhala 2026

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News