>‘पंचायत’ वेब सीरीज़ में रिंकी का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री सानविका ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बराबरी और सम्मान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हर बार खुद को साबित करना पड़ता है, जबकि कुछ लोग केवल बैकग्राउंड के दम पर स्वाभाविक सम्मान पा लेते हैं।
इंडस्ट्री में ‘इंसाइडर’ होना आज भी मायने रखता है: सानविका
>सानविका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने लिखा था: “काश मैं भी कोई इंडस्ट्री की इंसाइडर या बहुत ही ताकतवर बैकग्राउंड से होती, तो शायद लड़ाइयां कम होतीं।”
अब एक इंटरव्यू में सानविका ने इस पोस्ट की पुष्टि करते हुए कहा:
>“मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं, हालांकि मैं ज्यादा बोलना नहीं चाहती। लेकिन हां, अगर आप किसी खास बैकग्राउंड से आते हैं, तो चीजें आसान हो जाती हैं। हर किसी की लड़ाई अलग होती है, लेकिन इज्ज़त और बराबरी के लिए रोज़ लड़ना पड़ता है - ये सबसे बड़ी चुनौती है।”
“दूसरों को सम्मान मिलता है, मुझे उसे हासिल करना पड़ता है”
>सानविका ने बताया कि उनकी बात का मूल भाव यही था कि कई कलाकारों को शुरुआत से ही बराबरी और सम्मान मिल जाता है, जबकि उन्हें हर कदम पर खुद को साबित करना पड़ता है।
>“अगर मैं अपनी तुलना किसी और से करूं, तो उन्हें बिना मांगे इज्ज़त मिलती है। मुझे तो हर बार खुद को साबित करना पड़ता है, तब जाकर थोड़ी बहुत बराबरी मिलती है।”
सानविका का संघर्ष और सफर
>श्रावस्ती की रहने वाली सानविका ने ‘पंचायत सीज़न 2’ से अभिनय की दुनिया में पहचान बनाई। इसके बाद ‘लखन लीला भार्गव’ और ‘हजामत’ जैसे वेब शोज़ में भी उन्होंने अहम भूमिकाएं निभाईं। ‘पंचायत सीजन 4’ भी अब रिलीज़ हो चुका है, जिसमें वो फिर एक बार रिंकी के रोल में नजर आ रही हैं।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें