तीनों बागी विधायक बने सियासी शतरंज के मोहरे – सपा ने दी दोबारा चुनाव लड़ने की चुनौती

सपा से बगावत करने वाले विधायकों को चुनावी रण की खुली चुनौती – नैतिकता है तो दोबारा आज़माएं किस्मत
News Desk 15 Jul 2025, 05:42 AM 1 min read
तीनों बागी विधायक बने सियासी शतरंज के मोहरे – सपा ने दी दोबारा चुनाव लड़ने की चुनौती


>लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है। समाजवादी पार्टी से निष्कासित और विधानसभा द्वारा निर्दलीय घोषित किए गए तीन विधायक — राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय  इन दिनों सियासी चर्चाओं के केंद्र में हैं। अटकलें हैं कि या तो उन्हें कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है या फिर वे अपनी मौजूदा विधायकी से इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ सकते हैं।


>समाजवादी पार्टी ने इन अटकलों के बीच इन नेताओं को सीधी चुनावी चुनौती दी है। सपा प्रवक्ता दीपक रंजन ने कहा है कि अगर इन विधायकों को लगता है कि वे अपने बलबूते जीते थे, तो उन्हें तुरंत विधायकी से इस्तीफा देकर दोबारा मैदान में उतरना चाहिए।


>"जनता बताएगी कि असली समर्थन किसका है"


>दीपक रंजन ने साफ तौर पर कहा कि इन नेताओं ने न सिर्फ पार्टी को बल्कि जनता को भी धोखा दिया है। “अगर इनमें नैतिकता बाकी है, तो ये इस्तीफा देकर चुनाव का सामना करें। तभी पता चलेगा कि जनता किसके साथ खड़ी है।”


>उन्होंने घोसी उपचुनाव का हवाला देते हुए कहा, “जिस तरह से दारा सिंह चौहान को जनता ने नकार कर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जिताया, उसी तरह जनता इन बागियों को भी सबक सिखाएगी।”


>बीजेपी को भी घोसी की हार का डर?


>सपा प्रवक्ता ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को घोसी उपचुनाव की हार आज भी डराती है। इसलिए वह सपा के बागी विधायकों के सहारे नई चाल चलना चाहती है। लेकिन जनता सब देख रही है और सही समय पर जवाब देगी।


>क्या करेंगे तीनों विधायक?


>सपा से निष्कासन के बाद इन तीनों विधायकों ने कहा था कि वे अपने समर्थकों से सलाह लेकर भविष्य की रणनीति तय करेंगे। अब देखना यह है कि वे पार्टी की चुनौती को स्वीकार करते हैं या फिर सियासी रणनीति के तहत कोई दूसरा रास्ता अख्तियार करते हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी