सरयू नदी में नहाने गया युवक लापता, किनारे मिले कपड़े और मोबाइल से बढ़ी अनहोनी की आशंका

बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र में कई घंटे तक चला खोज अभियान, गोताखोरों को भी नहीं मिला युवक का सुराग।
Bureau 21 May 2026, 08:37 PM 1 min read
सरयू नदी में नहाने गया युवक लापता, किनारे मिले कपड़े और मोबाइल से बढ़ी अनहोनी की आशंका

 

सरयू नदी में नहाने गए एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नदी किनारे युवक के कपड़े, मोबाइल फोन और चप्पल पड़े मिलने के बाद स्थानीय लोगों में अनहोनी की आशंका गहरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका।

 

मिली जानकारी के अनुसार टिकैतनगर क्षेत्र के उमराहरा गांव निवासी 20 वर्षीय आयुष सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह सरयू नदी में नहाने के लिए गया था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजन और आसपास के लोग उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान नदी किनारे युवक के कपड़े, मोबाइल फोन और चप्पल लावारिस हालत में पड़े मिले। काफी समय तक सामान वहीं पड़े रहने से स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में युवक की तलाश शुरू कराई। गोताखोरों ने नदी के कई हिस्सों में खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। युवक के नदी में डूबने की आशंका को देखते हुए खोज अभियान तेज कर दिया गया है। 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें