बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पर जिलाधिकारी का जीरो टॉलरेंस

जिलाधिकारी के नेतृत्व में 13 वाहन सीज, 68 के चालान साथ ही 176 ओवरएज वाहन हटाने का दिया आदेश
News Desk 04 Jul 2025, 07:18 AM 1 min read
बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पर जिलाधिकारी का जीरो टॉलरेंस


>बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने स्कूली वाहनों पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विद्यालय परिवहन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी0 ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 साल से पुराने 176 स्कूली वाहनों को हटाया जाए और उनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाए।

बिना परमिट और फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज


>जिलाधिकारी ने साफ किया कि बिना फिटनेस व परमिट के चलने वाले वाहनों पर अब प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में ऐसे ही 13 वाहन सीज किए गए हैं और 68 वाहनों के चालान किए गए हैं। सभी स्कूलों को 10 दिन के भीतर वाहनों की रिन्यूअल प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मिशन भरोसा’ पोर्टल से ट्रैक होंगे वाहन और चालक


>बैठक में मिशन भरोसा के प्रतिनिधि ने बताया कि पोर्टल पर 5184 वाहन, 355 स्कूल और 2465 चालक ऑनबोर्ड हो चुके हैं। सभी चालकों का चरित्र सत्यापन कर आई-कार्ड जारी किया गया है। जिन चालकों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

प्राइवेट ट्रांसपोर्ट से आने वाले बच्चों पर भी नजर


>जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूलों द्वारा उन विद्यार्थियों की भी जानकारी ली जाए, जो प्राइवेट साधनों (ऑटो, ई-रिक्शा, टेम्पो) से आते हैं। उनके वाहन नंबर, चालक का नाम और मोबाइल नंबर रिकॉर्ड कर अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाए।

मानकों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं


>जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि कोई भी स्कूल बिना फिटनेस, परमिट या सुरक्षा उपकरण जैसे फायर एक्सटिंग्विशर के बिना वाहन संचालित न करे। मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

बैठक में रहे ये अधिकारी उपस्थित


>बैठक में एआरटीओ (प्रशासन) श्री प्रदीप कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) श्री राजीव कुमार बंसल, यात्रीकर अधिकारी श्री सूर्यप्रताप देव, जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, पुलिस विभाग, व जनपद के सभी प्रमुख विद्यालयों के परिवहन प्रभारी उपस्थित रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?