श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर शाही ईदगाह कमेटी अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Mathura News: मथुरा में शाही ईदगाह कमेटी अध्यक्ष जैड हसन ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को बैठकर सुलझाने की वकालत की। उन्होंने शांति, सौहार्द और संवाद पर जोर दिया।
News Desk 06 Dec 2025, 12:46 PM 1 min read
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर शाही ईदगाह कमेटी अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान


>शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जैड हसन ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद पर शांतिपूर्ण समाधान की अपील करते हुए कहा कि दोनों पक्ष बातचीत के जरिए समाधान खोजें।


>बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर अपने बयान में जैड हसन ने कहा कि मथुरा प्रेम, भक्ति और सांस्कृतिक सौहार्द की नगरी है, ऐसे में यहां से शांति और आपसी समझ का संदेश जाना चाहिए। उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि मैं चाहता हूं कि दोनों पक्ष बैठकर इस समस्या का समाधान निकालें।


>उन्होंने कहा कि शाही ईदगाह मस्जिद के अध्यक्ष के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि शहर में शांति बनी रहे और किसी भी तरह की गलतफहमी या तनाव न बढ़े। उन्होंने बताया कि बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर सकती है।  जैड हसन ने कहा कि समुदायों के बीच संवाद से दुनिया को प्रेम और एकता का संदेश दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मथुरा की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता हमेशा से सौहार्द का प्रतीक रही है, जहां अजान और भजन की आवाजें साथ-साथ गूंजती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूजा और प्रार्थना का उद्देश्य एक ही है समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

छत्तीसगढ़ की युवती की शिकायत पर मथुरा में स्वयंभू गुरु गिरफ्तार, रेप का आरोप
प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, बोले- मैं मिलूं या न मिलूं, नाम जप करते रहिए
मथुरा में कॉकरोच बनकर नगर निगम पहुंचा युवक
मथुरा में जाम बना जानलेवा, एम्बुलेंस फंसने से पूर्व पार्षद के बेटे की मौत
मथुरा में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता; सीएम योगी ने राहत-बचाव तेज करने के दिए निर्देश
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल, हाईवे जाम; पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज
पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर संत समाज नाराज़, पीएम मोदी को भेजा विरोध पत्र
बरसाना में लठामार होली का रंग, नंदगांव के हुरियारों पर बरसीं प्रेम की लाठियां
मथुरा में सनी लियोनी कार्यक्रम का विरोध, साधु-संतों ने डीएम को लिखा पत्र