उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ दाम, बिचौलियों पर लगेगी पूरी रोक

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार 1 अक्टूबर से श्रीअन्न (मक्का, बाजरा और ज्वार) की खरीद शुरू करने जा रही है। बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य और पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम सीधे खाते में मिलेगा।
News Desk 18 Sep 2025, 05:15 AM 1 min read
उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ दाम, बिचौलियों पर लगेगी पूरी रोक

प्रदेश में किसानों के लिए खुशखबरी है। डबल इंजन सरकार श्रीअन्न (मोटे अनाज) की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू करने जा रही है, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान मक्का, बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद केवल पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी। इसके लिए किसानों को fcs.up.gov.in पोर्टल या UP KISAN MITRA ऐप पर पंजीकरण/नवीनीकरण कराना अनिवार्य है।

खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक क्रय केंद्रों पर पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी। किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंट ऑफ परचेज) डिवाइस के जरिए किया जाएगा और भुगतान सीधे आधार लिंक्ड बैंक खाते में भेजा जाएगा। किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर सकते हैं।

सरकार ने इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भी बढ़ाया है। मक्का का समर्थन मूल्य ₹2400 प्रति कुंतल, बाजरा ₹2775, ज्वार (हाइब्रिड) ₹3699 और ज्वार (मालवांडी) ₹3749 प्रति कुंतल तय किया गया है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में अनाज की खरीद की व्यवस्था की गई है। मक्का की खरीद बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, आगरा, अलीगढ़ समेत 20 से अधिक जिलों में होगी। बाजरा की खरीद बदायूं, मथुरा, कन्नौज, चित्रकूट, प्रयागराज सहित कई जिलों में की जाएगी। वहीं, ज्वार की खरीद बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, महोबा और उन्नाव जैसे जिलों में होगी।

सरकार का मानना है कि श्रीअन्न की खेती न सिर्फ किसानों की आय बढ़ाएगी बल्कि पोषण सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से आह्वान किया है कि वे पारदर्शी व्यवस्था का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?