पसीना बहाया तो खून नहीं बहेगा: सीएम योगी ने 60,244 नव-नियुक्त पुलिसकर्मियों को दिलाया जनसेवा का संकल्प

News Desk 15 Jun 2025, 01:45 PM 1 min read
पसीना बहाया तो खून नहीं बहेगा: सीएम योगी ने 60,244 नव-नियुक्त पुलिसकर्मियों को दिलाया जनसेवा का संकल्प


>वर्दीधारी ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाओगे, जीवन में उतना ही कम खून बहेगा” - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इन शब्दों के साथ लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में उत्तर प्रदेश पुलिस इतिहास का सबसे बड़ा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में 60,244 नव-नियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।


>इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सीएम योगी ने अपने संबोधन में इसे केवल प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के ‘स्मार्ट पुलिसिंग विजन’ को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक प्रयास बताया।


>मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले पुलिस भर्ती भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सिफारिश के दलदल में फंसी थी। पैसा और पहचान के बिना नौकरी मिलना सपना था। लेकिन अब यह बीत चुके युग की बात हो गई है। आज की भर्ती प्रणाली पूरी तरह मेरिट आधारित और पारदर्शी है, जहां हर वर्ग, जाति, क्षेत्र और लिंग के युवाओं को समान अवसर मिल रहे हैं।


>सीएम योगी ने पीएम मोदी के “स्मार्ट पुलिसिंग” सिद्धांत—सख्त और संवेदनशील, आधुनिक और मोबाइल, सतर्क और जवाबदेह, भरोसेमंद और जिम्मेदार, टेक्नो-सैवी और प्रशिक्षित—का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी पुलिस ने इसे धरातल पर उतार दिया है। राज्य सरकार ने दो लाख से अधिक पुलिस भर्तियां, साइबर थाने, 1,994 थानों में साइबर हेल्प डेस्क, और 75 जिलों में मोबाइल फॉरेंसिक वैन जैसी व्यवस्थाएं तैयार की हैं। साथ ही 8 नई फॉरेंसिक लैब चालू हो चुकी हैं, जबकि 6 और निर्माणाधीन हैं।


>जैसे ही मंच से मुख्यमंत्री का नाम पुकारा गया, 60,244 नियुक्ति पत्र थामे युवाओं ने खड़े होकर ज़ोरदार स्वागत किया। यह दृश्य सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों की परिणति और नई उम्मीदों की शुरुआत बन गया। सीएम योगी ने इन युवाओं से कहा “आपको निष्पक्षता से नौकरी मिली है, अब आपका कर्तव्य है कि निष्पक्षता से जनता की सेवा करें।”


>सीएम योगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को सुधारने में उन्होंने पैरामिलिट्री और मिलिट्री प्रशिक्षण संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की। आज प्रदेश में 60,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने की क्षमता विकसित हो चुकी है।


>संतकबीर नगर से सत्यम नायक, खीरी से प्रेम सागर, फर्रुखाबाद से शालिनी शाक्या, बलिया से उपेंद्र कुमार यादव, बरेली से शिल्पा सिंह, कानपुर देहात से बीनू बाबू, महोबा से योगेंद्र सिंह, उन्नाव से शिवांश पटेल, वाराणसी से मनीष त्रिपाठी, लखनऊ से रोशन जहां, कानपुर नगर से आज़ाद कुशवाहा, गोरखपुर से मिथिलेश भट्ट, रायबरेली से सोनी रावत, मऊ से नेहा गोंड और बागपत से सचिन सैनी को मंत्री अमित शाह ने स्वयं मंच से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?