>इस हफ्ते का फ्राइडे साउथ इंडियन सिनेमा के दर्शकों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। 14 नवंबर को विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई दमदार साउथ फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनकी लंबे समय से फैंस को इंतज़ार था। हॉरर-कॉमेडी से लेकर रोमांस और थ्रिलर तक, हर जॉनर की कहानियां इस फ्राइडे दर्शकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने को तैयार हैं। आइए जानते हैं इस शुक्रवार कौन-कौन से बड़े कंटेंट ओटीटी पर दस्तक दे रहे हैं।
>इंस्पेक्शन बंगलो - ZEE5
>• मलयालम की पहली हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज
• निर्देशक: सैजू एस.एस.
• मुख्य कलाकार: सबरीश वर्मा
• रिलीज़: 14 नवंबर
>केरल की पृष्ठभूमि पर आधारित यह पहली मलयालम हॉरर-कॉमेडी सीरीज दर्शकों को डर और हंसी, दोनों का अनोखा अनुभव देगी। ZEE5 पर उपलब्ध यह सीरीज फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए परफेक्ट विकल्प है।
> डूड - Netflix
>• तमिल रोमांटिक फिल्म
• निर्देशक: कीर्तिश्वरन
• मुख्य कलाकार: प्रदीप रंगनाथन, ममिथा बैजू
• रिलीज़: 14 नवंबर, 2025
>प्रदीप रंगनाथन और ममिथा बैजू की यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म युवाओं में काफी चर्चा में है। फील-गुड रोमांस और कैची म्यूजिक के साथ यह फिल्म Netflix पर सीधी स्ट्रीम होगी।
>तेलुसु कड़ा - Netflix
>• रोमांटिक-ड्रामा फिल्म
• निर्देशक: नीरजा कोना
• मुख्य कलाकार: सिद्धू जोन्नालगड्डा, राशि खन्ना, श्रीनिधि शेट्टी
• थिएटर रिलीज: 17 अक्टूबर
• ओटीटी रिलीज: जल्द ही (Netflix)
• उपलब्ध भाषाएं: तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, मलयालम
>थिएटर्स में शानदार प्रतिक्रिया पाने के बाद तेलुसु कड़ा अब ओटीटी पर अपनी कहानी के साथ दर्शकों को जोड़ने आ रही है। मल्टी-लैंग्वेज रिलीज के कारण यह फिल्म विभिन्न राज्यों के दर्शकों के लिए सुगम होने वाली है।
>पोय्यामोझी - ManoramaMax
>• मलयालम थ्रिलर
• निर्देशक: सुधि अन्ना
• कलाकार: जाफर इडुक्की, नथानिएल मदाथिल, मीनाक्षी अनूप
• रिलीज़: इस फ्राइडे
>रोमांच, रहस्य और दमदार एक्टिंग से भरपूर यह फिल्म मलेयाली दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। ManoramaMax पर उपलब्ध यह थ्रिलर आपकी वीकेंड लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।
>अविहिथम - Jio Hotstar
>• ब्लैक हॉरर-कॉमेडी
• निर्देशक: सेना हेगड़े
• कलाकार: उन्नी राज, रेन्जी कंकोल, विनीत चकयार, धनेश कोलियत
• रिलीज़: इस फ्राइडे
>डार्क ह्यूमर और हॉरर का अनोखा मिश्रण ‘अविहिथम’ दर्शकों के लिए एक दिलचस्प अनुभव होगा। Jio Hotstar पर स्ट्रीम होने वाली इस फिल्म में कई प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें