सुशांत गोल्फ सिटी में फिर दरिंदगी: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घसीटते हुए ले गई कई मीटर दूर

News Desk 27 May 2025, 09:25 AM 1 min read
सुशांत गोल्फ सिटी में फिर दरिंदगी: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घसीटते हुए ले गई कई मीटर दूर


>प्रदेश की राजधानी की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। मड़ियांव निवासी अचित मिश्रा, पुत्र उमाकांत मिश्रा, रविवार देर रात करीब 1 बजे अपने रिश्तेदार के घर ऋपिता अपार्टमेंट जा रहे थे। जैसे ही वे सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स आर-1 के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में आ रही बलिनो कार  ने उन्हें ओवरटेक करते हुए जोरदार टक्कर मार दी।


>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक ने वाहन नहीं रोका, बल्कि बाइक सवार को कार के साथ घसीटते हुए कई मीटर तक ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है।


>यह कोई पहली घटना नहीं है। लखनऊ की सड़कें पहले भी ऐसी दरिंदगी की गवाह बन चुकी हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक रफ्तार के ये राक्षस बेखौफ शहर में घूमते रहेंगे? प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और जिम्मेदार विभागों की नींद तब ही खुलेगी जब एक और बड़ा हादसा होगा?

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?