तालकटोरा से ज़ुल्जना घोड़ा चोरी, 50 हजार का इनाम घोषित

Lucknow News: लखनऊ के तालकटोरा से ईरानी नस्ल का ज़ुल्जना घोड़ा चोरी, घोड़े की सलामती के लिए दुआएं, 50 हजार रुपये इनाम और माफी का ऐलान।
News Desk 27 Dec 2025, 04:48 PM 1 min read
तालकटोरा से ज़ुल्जना घोड़ा चोरी, 50 हजार का इनाम घोषित


>लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में धार्मिक आस्थाओं से जुड़े ईरानी नस्ल के बेशकीमती ज़ुल्जना घोड़े की चोरी के बाद इलाके में भावनात्मक माहौल है। घोड़े की सलामती और सकुशल वापसी के लिए स्थानीय लोग दुआएं कर रहे हैं।


>जानकारी के अनुसार, कर्बला तालकटोरा से ज़ुल्जना घोड़ा चोरी हो गया, जिसके बाद महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने सामूहिक रूप से दुआएं कीं। कई महिलाओं को घोड़े की याद में फूट-फूट कर रोते देखा गया। इलाके के लोगों ने खाना-पानी तक छोड़कर घोड़े की सलामती के लिए प्रार्थनाएं कीं। घोड़े की धार्मिक महत्ता को देखते हुए, उसे वापस लाने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। साथ ही, घोड़ा लौटाने पर चोर को माफ करने का ऐलान भी किया गया है।


>मामले में तालकटोरा पुलिस द्वारा तलाश जारी है, हालांकि अब तक घोड़े का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की जांच जारी है और स्थानीय लोग घोड़े की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में दुआओं का सहारा ले रहे हैं

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?