दिल्ली के तुगलकाबाद में शोभायात्रा के दौरान मस्जिद पर लगा दिया भगवा झंडा, पुलिस ने हटाया

वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू, कुछ युवकों की पहचान; फिलहाल स्थिति सामान्य, इलाके में पुलिस बल तैनात
Bureau 02 Apr 2026, 08:00 PM 1 min read
दिल्ली के तुगलकाबाद में शोभायात्रा के दौरान मस्जिद पर लगा दिया भगवा झंडा, पुलिस ने हटाया

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान एक मस्जिद पर भगवा झंडा लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए झंडा हटवा दिया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब शोभायात्रा तुगलकाबाद क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान दो युवक मस्जिद के वजूखाने के टीन शेड पर चढ़ गए और वहां भगवा झंडा लहराने लगे। मौके पर मौजूद बीट स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को नीचे उतार लिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। कुछ युवकों की पहचान कर ली गई है, हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

 

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर मस्जिद के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

 

मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा की, कुछ लोग यात्रा के दौरान मस्जिद के ऊपर चढ़ गए और जय श्री राम और अन्य नारे लगाने लगे और कुछ लोग भद्दी-भद्दी गालियां भी देने लगे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। हालाँकि इन आरोपों की पुष्टि ndvtoday.in नहीं करता है और ये जांच का विषय है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी हालात सामान्य हैं। मस्जिद के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल और अर्ध सैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें