17 जिलों में पानी-पानी, योगी सरकार पर बरसे अखिलेश

News Desk 04 Aug 2025, 04:48 AM 1 min read
17 जिलों में पानी-पानी, योगी सरकार पर बरसे अखिलेश


>उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। राज्य के 17 जिले, 37 तहसीलें और 402 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार अब तक 84,392 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 47,906 पीड़ितों को राहत पहुंचाई जा चुकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं ग्राउंड जीरो पर निगरानी कर रहे हैं। उनके निर्देश पर मंत्रियों की एक टीम बाढ़ग्रस्त जिलों में रात्रि विश्राम कर हालात का जायजा ले रही है। वहीं, विपक्ष ने बाढ़ को लेकर सरकार की ‘स्मार्ट सिटी’ योजनाओं पर करारा हमला बोला है।


>राहत और बचाव कार्यों की रफ्तार तेज़


>राज्य सरकार ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के जवानों को राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया है। 493 नावें और मोटरबोट लगातार पीड़ितों तक मदद पहुंचा रही हैं। अब तक 6,536 खाद्यान्न पैकेट और 76,632 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।
905 राहत शिविरों में 11,248 लोग शरण लिए हुए हैं, जहां भोजन, दवाएं और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 757 मेडिकल टीमें पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं और अब तक 1.29 लाख क्लोरीन टेबलेट और 37,089 ORS पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।


>बाढ़ का प्रभाव और नुकसान


>बाढ़ से 4,015 हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो चुकी है। 2,759 मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है और 343 मकानों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें से 327 परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है। सरकार ने अब तक 500 क्विंटल भूसा भी मवेशियों के लिए वितरित किया है।


>सरकार ने मंत्रियों को ज़िम्मेदारी सौंपते हुए जिलों में भेजा है। 


    >
  • नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' - प्रयागराज, मीरजापुर, बांदा

  • स्वतंत्र देव सिंह - जालौन, औरैया

  • जयवीर सिंह - आगरा

  • सुरेश खन्ना - वाराणसी

  • अन्य मंत्रीगण भी इटावा, बलिया, कानपुर देहात, फतेहपुर समेत अन्य जिलों का निरीक्षण कर रहे हैं।


>स्मार्ट सिटी पर विपक्ष का हमला


>बाढ़ के हालात को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रयागराज और लखनऊ में स्मार्ट सिटी योजनाओं की विफलता का हवाला देते हुए कहा कि “20 हज़ार करोड़ खर्च कर देने के बावजूद जनता जलभराव में डूबी है।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “हर विभाग में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी हावी है। सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर केवल बजट की बंदरबांट की है।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी