यूपी की 403 विधानसभाओं में बड़ा बदलाव: आंबेडकर जयंती से पहले, योगी सरकार ले लिया बड़ा फैसला

Bureau 07 Apr 2026, 03:48 PM 1 min read
यूपी की 403 विधानसभाओं में बड़ा बदलाव: आंबेडकर जयंती से पहले, योगी सरकार ले लिया बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों को प्रभावित करने वाला अहम निर्णय लिया गया। अम्बेडकर जयंती से पहले सरकार ने मूर्तियों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक योजना को मंजूरी दी है।

 

कैबिनेट बैठक में डॉ. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना को स्वीकृति दी गई, जिसके तहत राज्य की प्रत्येक विधानसभा में 10-10 स्मारकों का विकास किया जाएगा। इस योजना के लिए कुल 403 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है।

 

सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेश में स्थापित कई आंबेडकर प्रतिमाएं विधिक मानकों के अनुरूप होने के बावजूद छत्र और बाउंड्रीवॉल के अभाव में मौसम, अतिक्रमण और उपेक्षा का शिकार हो रही हैं। इससे उनकी सुरक्षा और गरिमा प्रभावित होती है।

 

योजना के तहत इन प्रतिमाओं के चारों ओर बाउंड्रीवॉल का निर्माण, छत्र की व्यवस्था और आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य इन स्थलों को संरक्षित, सुरक्षित और जनोपयोगी बनाना है।

 

प्रस्ताव के अनुसार, प्रत्येक स्मारक के विकास पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह 403 विधानसभाओं में कुल 4030 स्मारकों का विकास किया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?