यूपी में डिटेंशन सेंटरों पर तैनात होंगी विशेष पुलिस टीमें, घुसपैठियों की गतिविधियों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी

UP News: उत्तर प्रदेश में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की पहचान और सत्यापन के लिए डिटेंशन सेंटर तैयार। विशेष पुलिस टीमें तैनात होंगी, हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
News Desk 26 Nov 2025, 11:51 AM 1 min read
यूपी में डिटेंशन सेंटरों पर तैनात होंगी विशेष पुलिस टीमें, घुसपैठियों की गतिविधियों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी


>राज्य में बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के अवैध प्रवेश से निपटने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए इनकी पहचान एक चुनौती रही है, जिसके चलते अब सत्यापन पूर्ण होने तक इन्हें डिटेंशन सेंटरों में रखने की योजना लागू की जा रही है।


>सूत्रों के अनुसार, शुरुआती चरण में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो बड़े डिटेंशन सेंटर स्थापित करने पर विचार चल रहा है। इसके बाद हर जिले में अस्थायी या स्थायी डिटेंशन सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में निर्देश दिए थे कि घुसपैठियों की चिन्हित करने, उनकी गिरफ्तारी तेज करने और उन्हें रखने के लिए जिलों में अस्थायी डिटेंशन सेंटर स्थापित किए जाएं। यहां विदेशी नागरिकों को सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक रखा जाएगा और उसके बाद उन्हें उनके मूल देश वापस भेजने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।


>गृह मंत्रालय द्वारा पहले ही डिटेंशन सेंटरों की व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुसार प्रदेश में खाली पड़े सरकारी भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस लाइन परिसर अस्थायी केंद्रों के लिए उपयोग में लाने पर विचार किया जा रहा है।


>पिछले वर्षों में सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेश, म्यांमार और अन्य देशों से अवैध रूप से प्रवेश करने वाले कई व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। उनमें से कुछ गंभीर अपराधों और तस्करी गतिविधियों में भी शामिल पाए गए। एटीएस ने संतकबीरनगर, उन्नाव और कुछ अन्य जिलों में पहचान बदलकर रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था। इसके अलावा, घुसपैठियों की सहायता के लिए विदेशी फंडिंग रैकेट भी सामने आया था।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?