>उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए बकाया बिजली बिलों पर लगने वाले ब्याज को पूरी तरह माफ करने का निर्णय लिया है। यह विशेष अभियान 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसके तहत घरेलू और छोटे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को अतिरिक्त छूटें भी प्रदान की जाएंगी।
>सरकार की घोषणा के अनुसार, 2 किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं और 1 किलोवाट तक के व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 90 दिनों की इस योजना में 100% ब्याज माफी मिलेगी। इसके साथ ही मूलधन पर 25% तक की छूट का प्रावधान किया गया है। उपभोक्ताओं को बकाया राशि के निस्तारण के लिए आसान मासिक किश्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
>योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को विभाग की वेबसाइट, नजदीकी बिजली घर या हेल्पलाइन 1912 के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण शुल्क के रूप में 2,000 रुपये जमा करने होंगे, जिसे बाद में बिल में समायोजित किया जाएगा। विभाग के अनुसार, बड़ी संख्या में उपभोक्ता इस योजना में पंजीकरण के लिए आगे आ रहे हैं। सभी जिलों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। योजना को तीन चरणों में लागू किया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें