दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा - 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए इस दिवाली खास खुशखबरी सामने आई है। सीएम योगी की तरफ से ऐसा तोहफा मिलने वाला है, जिससे 8 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के चेहरे खिल उठेंगे।
News Desk 01 Oct 2025, 04:35 AM 1 min read
दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा - 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस


>पावली की खुशियाँ प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए पहले ही शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने लगभग 8 लाख कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों को 3,400 रुपये से 7,000 रुपये तक का बोनस दिया जाएगा, जिससे उनकी दिवाली और भी खुशहाल बनेगी।


>सरकार की तैयारी के अनुसार वित्त विभाग जल्द ही आवश्यक दस्तावेज तैयार करेगा और अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक बोनस का आदेश जारी होने की संभावना है। इस बोनस का लाभ सिर्फ राजपत्रित राज्य कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी मिलेगा। बोनस की राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।


>सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस बोनस के लिए राज्य सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। वहीं, महंगाई भत्ते और राहत भत्ते में भी वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इस बार महंगाई भत्ते में 3% तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे कर्मचारियों को और अधिक वित्तीय सहारा मिलेगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?