उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग का 63वां स्थापना दिवस कल, रैतिक परेड में शामिल होंगे सीएम योगी

Lucknow News: लखनऊ में आज यूपी होमगार्ड विभाग का 63वां स्थापना दिवस। रैतिक परेड में सीएम योगी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक होंगे शामिल। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने तैयारियों का निरीक्षण किया।
News Desk 05 Dec 2025, 09:40 PM 1 min read
उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग का 63वां स्थापना दिवस कल, रैतिक परेड में शामिल होंगे सीएम योगी


>उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग शनिवार को अपना 63वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


>स्थापना दिवस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। समारोह से एक दिन पहले तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति शुक्रवार को होमगार्ड मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने परेड मैदान समेत पूरे परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।  निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव होमगार्ड, डीजी होमगार्ड, आईजी पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं पर मंत्री को जानकारी दी। रैतिक परेड के दौरान होमगार्ड बल की विभिन्न टुकड़ियाँ अपने कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगी। स्थापना दिवस कार्यक्रम में विभाग के इतिहास, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर आधारित प्रस्तुति भी प्रस्तावित है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?