यूपी में तीन सिंचाई परियोजनाओं को नाबार्ड की मंजूरी, 6431 करोड़ स्वीकृत

UP News: उत्तर प्रदेश में अर्जुन सहायक, सरयू नहर और मध्यगंगा चरण-2 परियोजनाओं के लिए नाबार्ड ने 6,431.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए, जिससे सिंचाई और जल प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।
News Desk 03 Jan 2026, 07:57 PM 1 min read
यूपी में तीन सिंचाई परियोजनाओं को नाबार्ड की मंजूरी, 6431 करोड़ स्वीकृत


>उत्तर प्रदेश में सिंचाई क्षमता के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की दीर्घकालिक सिंचाई कोष योजना के तहत नाबार्ड ने राज्य की तीन बड़ी नहर परियोजनाओं के लिए कुल 6,431.34 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।


>स्वीकृत परियोजनाओं में बुंदेलखंड क्षेत्र की अर्जुन सहायक नहर, पूर्वांचल की सरयू नहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मध्यगंगा नहर परियोजना चरण-2 शामिल हैं। अर्जुन सहायक परियोजना के लिए 1,353.86 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह परियोजना महोबा, हमीरपुर और बांदा जिलों को कवर करती है। धसान नदी पर आधारित इस परियोजना के कई हिस्सों का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्यों को स्वीकृत राशि से शीघ्र पूरा किया जाएगा।


>सरयू नहर परियोजना के लिए 1,899.35 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह परियोजना बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर जिलों में फैली है। परियोजना के पूरा होने पर 6,227 गांवों के 30 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा और लगभग 15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।


>मध्यगंगा नहर परियोजना चरण-2 के लिए 3,178.04 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे संभल, मुरादाबाद और अमरोहा जिलों में सिंचाई व्यवस्था और बाढ़ नियंत्रण को मजबूती मिलेगी। नदियों के अतिरिक्त जल के चैनलाइजेशन से कृषि, पेयजल और मत्स्य पालन से जुड़े क्षेत्रों में अवसर बढ़ने की संभावना है। नाबार्ड की इस स्वीकृति से प्रदेश के पूर्वी, पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्रों में सिंचाई, पेयजल और जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?