यूपी में मदर ओरिएंटेशन को गति, अब माँ बनेगी सीख की पहली आवाज़

UP News: उत्तर प्रदेश में राज्यव्यापी ऑनलाइन मदर ओरिएंटेशन उन्मुखीकरण आयोजित, जिसमें शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों की प्रारंभिक सीख और परिवार की भूमिका पर प्रशिक्षित किया गया।
News Desk 02 Dec 2025, 05:06 PM 1 min read
यूपी में मदर ओरिएंटेशन को गति, अब माँ बनेगी सीख की पहली आवाज़


>उत्तर प्रदेश में बालवाटिका शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को राज्यव्यापी ऑनलाइन मदर ओरिएंटेशन उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालवाटिका और आंगनबाड़ी स्तर के संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को परिवार की सहभागिता आधारित सीख मॉडल पर प्रशिक्षित किया गया।


>यह ऑनलाइन सत्र बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें नोडल SRG, नोडल शिक्षक संकुल, प्रधानाध्यापक, बालवाटिका नोडल अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर्स शामिल हुए। सत्र का मुख्य फोकस 3 से 6 वर्ष के बच्चों की प्रारंभिक सीख, भाषा-विकास, व्यवहारिक आदतों और घर-आधारित गतिविधियों में मातृभूमिका को केंद्र में रखने पर रहा।


>कार्यक्रम के तहत मातृभाषा में संवाद, सरल कहानी-कथन, खेल-आधारित सीख और गुणवत्तापूर्ण समय बिताने जैसे तरीकों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को मासिक मदर ओरिएंटेशन सत्रों की संरचना, गतिविधियों तथा क्रियान्वयन के चरणबद्ध निर्देश भी दिए गए।


>बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के अनुसार - मदर ओरिएंटेशन कार्यक्रम प्री-प्राइमरी शिक्षा की गुणवत्ता को परिवार की सहभागिता से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। बच्चे की शुरुआती सीख, पोषण और व्यवहार को दिशा देने में माँ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।


>महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि यह राज्यव्यापी उन्मुखीकरण माता-बच्चा संवाद, घर-आधारित सीख और बालवाटिका गतिविधियों को सुदृढ़ करेगा तथा को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में NEP-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में मददगार होगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?