>उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में फेरबदल का दौर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश सरकार ने चार और आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। मंगलवार को पहले ही पांच अधिकारियों को नई तैनाती दी गई थी। इस तरह दो दिनों में कुल नौ आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर हो चुका है।
>इस बार तबादला एक्सप्रेस राजधानी लखनऊ से लेकर गाजियाबाद, मेरठ और झांसी तक दौड़ी है। इसका सीधा असर प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर पड़ने वाला है।
>बुधवार को हुए तबादले
-
IPS विजय सिंह मीना (बैच 1996): अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष जांच, लखनऊ से हटाकर अब उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सीतापुर की जिम्मेदारी दी गई।
-
IPS आकाश कुलहरि (बैच 2006): अब तक पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय लखनऊ में तैनात थे। अब वह पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र होंगे।
-
IPS केशव कुमार चौधरी (बैच 2009): झांसी परिक्षेत्र में डीआईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया है।
-
IPS कल्पना सक्सेना (बैच 2010, SPS से IPS): गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर थीं। अब वह डीआईजी, मेरठ सेक्टर में तैनात होंगी।
>
>मंगलवार को भी पांच आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती मिली थी—
-
IPS एमके बशाल को डीजी होमगार्ड
-
IPS जय नारायण सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक, पावर कॉर्पोरेशन
-
IPS प्रशांत कुमार द्वितीय को एडीजी प्रशासन और पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार
-
IPS उपेंद्र कुमार अग्रवाल को आईजी, अभिसूचना मुख्यालय
-
IPS सतेंद्र कुमार को डीआईजी, पीएसी अनुभाग आगरा
>
>लगातार हो रहे इन तबादलों को सरकार की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद माना जा रहा है। एक साथ नौ अफसरों की जिम्मेदारी बदलने से लखनऊ से लेकर झांसी और गाजियाबाद तक पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें