लखनऊ पदयात्रा में महिलाओं को सड़ा खाना खिलाया - बोले अखिलेश यादव

सपा प्रमुख का दावा - महिलाओं को बिना जानकारी के बुलाया गया, सरकार और मीडिया पर भी उठाए सवाल
Bureau 24 Apr 2026, 05:01 PM 1 min read
लखनऊ पदयात्रा में महिलाओं को सड़ा खाना खिलाया - बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई महिलाओं को सड़ा हुआ भोजन दिया गया और उन्हें कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी तक नहीं थी। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि पदयात्रा में शामिल होने के लिए आई कई महिलाओं को यह तक नहीं पता था कि उन्हें क्यों बुलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन महिलाओं को जबरन लाया गया और उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया।

सपा प्रमुख ने कहा कि महिलाओं को बुलाकर उन्हें खराब गुणवत्ता का भोजन दिया गया। उन्होंने तंज करते हुए यह भी कहा कि लखनऊ पहुंची महिलाएं यह तलाशती नजर आईं कि उनके ठहरने की व्यवस्था कौन करेगा। इस दौरान अखिलेश यादव ने पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कुरैशी का समाज के प्रति योगदान उल्लेखनीय रहा है और वे गंगा-जमुनी तहजीब के मजबूत समर्थक थे। उन्होंने उनके व्यक्तित्व को सिद्धांतवादी बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर सेक्युलर मूल्यों को मजबूत करने का काम किया और महत्वपूर्ण फैसलों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई।

 

प्रेस वार्ता के दौरान सपा अध्यक्ष ने गाजीपुर और हाथरस से जुड़े मामलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाथरस मामले में पीड़िता की अंतिम इच्छा तक पूरी नहीं होने दी गई, जबकि उन्होंने स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों से इस विषय में बात की थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में स्थिति चिंताजनक है। मीडिया पर भी टिप्पणी करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चैनलों को पिछले वर्षों में भारी फंडिंग मिली है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?