यूपी में आपदा के बीच राहत आयुक्त के विदेश दौरे पर सवाल, मुख्यमंत्री योगी ने जताई नाराजगी

117 मौतों के बाद राहत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान नहीं पहुंचे राहत आयुक्त, मुख्यमंत्री ने पूछा विदेश यात्रा की अनुमति किसने दी।
Bureau 31 May 2026, 03:23 PM 1 min read
यूपी में आपदा के बीच राहत आयुक्त के विदेश दौरे पर सवाल, मुख्यमंत्री योगी ने जताई नाराजगी

 

उत्तर प्रदेश में 12 और 13 मई को आई आंधी और वर्षा के कारण 117 लोगों की मौत के बाद राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर सरकार की सक्रियता के बीच राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद का विदेश दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत आयुक्त के विदेश दौरे पर नाराजगी जताई है।

 

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने 22 मई को खराब मौसम से प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराने और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान जब राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद उपस्थित नहीं मिले तो मुख्यमंत्री ने उनके अनुपस्थित रहने का कारण पूछा।

 

बैठक में अधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि राहत आयुक्त व्यक्तिगत कारणों से विदेश दौरे पर गए हुए हैं। इस जानकारी पर मुख्यमंत्री ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर की गई अपील के बावजूद राहत आयुक्त को विदेश जाने की अनुमति किस स्तर पर दी गई।

 

इसके जवाब में मुख्यमंत्री को बताया गया कि राहत आयुक्त के विदेश दौरे के लिए अवकाश अप्रैल माह में ही उच्च स्तर पर स्वीकृत कर दिया गया था। बताया गया कि संबंधित अनुमति पहले से प्रदान की जा चुकी थी।

 

वहीं, इस पूरे मामले पर राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद का कहना है कि वह जरूरी व्यक्तिगत कारणों से विदेश गए थे। उनका कहना है कि विभागीय कार्यों को पूरा करने के बाद ही उन्होंने विदेश यात्रा की थी।

 

प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत आयुक्त की अनुपस्थिति और विदेश दौरे को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा बनी हुई है। वहीं, सरकार की ओर से राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निगरानी लगातार जारी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?