>उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया की अवधि को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह विस्तार मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
>मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, नवदीप रिणवा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित मतदाताओं के पुन: सत्यापन के लिए भारत निर्वाचन आयोग से दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा गया था। आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे SIR की घोषित तिथियों का पुनरीक्षण करते हुए 15 दिन का विस्तार प्रदान कर दिया है।
>संशोधित कार्यक्रम के अनुसार SIR की गणना अवधि अब 26 दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
>मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावों अभ्याप्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें