आंधी पानी के कहर में घायलों के लिए अखिलेश ने की सरकार से मुआवजे की मांग

भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र और बदायूं समेत कई क्षेत्रों में भारी तबाही; सपा प्रमुख ने घायलों के मुफ्त इलाज और मुआवजे की उठाई मांग
Bureau 15 May 2026, 08:18 PM 1 min read
आंधी पानी के कहर में घायलों के लिए अखिलेश ने की सरकार से मुआवजे की मांग

 

उत्तर प्रदेश में आए भीषण आंधी-तूफान ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र, बदायूं समेत कई क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश के दौरान घर, पेड़ और दीवार गिरने की घटनाओं में अब तक 54 लोगों की मृत्यु की जानकारी है। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करें।

 

सपा अध्यक्ष ने राज्य सरकार से राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घायलों के बेहतर और नि:शुल्क इलाज की तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को भोजन, पानी और अस्थायी आवास उपलब्ध कराने के निर्देश भी प्रशासन को दिए जाने चाहिए।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों की जान गई है, उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया जाए। साथ ही तूफान से हुए जानमाल, फसलों और वाहनों के नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित लोगों को बीमा राशि और उचित मुआवजा दिया जाए।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?