Thursday, 05 November 2026 | Lucknow | 29°C

Sandeep Singh Engagement: 14 नवंबर को मेघना चौधरी से सगाई करेंगे बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह

Sandeep Singh Engagement: यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह 14 नवंबर को अलीगढ़ में मेघना चौधरी से सगाई करेंगे। जानिए दोनों की पहली मुलाकात, परिवार और सगाई समारोह से जुड़ी पूरी जानकारी।
Bureau
Bureau News Desk
05 Nov 2026
11:38 AM
1 min read
Sandeep Singh Engagement: 14 नवंबर को मेघना चौधरी से सगाई करेंगे बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
संदीप सिंह की होने वाली दुल्हनिया का नाम आया सामने
14 नवंबर को मेघना चौधरी से करेंगे सगाई
अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं संदीप सिंह और मेघना चौधरी
छोटे भाई की भी उसी दिन होगी सगाई

Sandeep Singh Engagement: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की होने वाली जीवनसंगिनी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। संदीप सिंह की शादी मेघना चौधरी से होने जा रही है। शादी के बाद अलीगढ़ में दोनों 14 नवंबर को सगाई करेंगे। खास बात यह है कि दोनों की पहली मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। वर्षों पुरानी पहचान अब रिश्तेदारी में बदलने जा रही है।

14 नवंबर को अलीगढ़ के तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान में संदीप सिंह और मेघना चौधरी का सगाई समारोह आयोजित होगा। खास बात यह भी है कि इसी दिन संदीप सिंह के छोटे भाई सौरभ सिंह की भी सगाई होगी। सौरभ का रिश्ता अंतरा त्यागी के साथ तय हुआ है। एक ही दिन दोनों भाइयों की सगाई से परिवार में खुशियों का माहौल है। हालांकि अभी दोनों भाईयों की शादी की तिथि तय नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में विवाह समारोह आयोजित हो सकता है।

कौन हैं मेघना चौधरी ? 
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की होने वाली दुल्हनिया मेघना चौधरी का परिवार मूल रूप से अलीगढ़ जिले के गोंडा ब्लॉक के रुदायन उर्फ तारापुर गांव का रहने वाला है। उनके दादा राधेश्याम चौधरी नौसेना से रिटायर्ड हैं। वह पत्नी सावित्री देवी के साथ गांव में रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य लंबे समय से गाजियाबाद में रह रहे हैं। मेघना के पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी का काम करते हैं, जबकि उनके चाचा राकेश और अजय जूतों के कारोबार से जुड़े हैं।

मेघना के छोटे भाई का नाम करन चौधरी है। सगाई की खबर मिलने के बाद दादा-दादी काफी खुश हैं। परिवार के सदस्य और गांव के कुछ लोग भी समारोह में शामिल होंगे। संदीप सिंह और मेघना चौधरी की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। संदीप सिंह मेघना से सीनियर थे। साल 2012 में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद संदीप ने स्कूल छोड़ दिया, जबकि मेघना ने आगे की पढ़ाई जारी रखी।

बाद में वह कानून की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं। जानकारी के मुताबिक साल 2024 में दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत शुरू हुई थी। संदीप सिंह के परिजन मेघना के परिवार से मिलने गाजियाबाद भी पहुंचे थे। हालांकि उस समय कुछ पारिवारिक मतभेदों के कारण रिश्ता तय नहीं हो पाया था। बाद में दोनों परिवारों के बीच सहमति बन गई। 

Explore Related Topics

Sandeep Singh Engagement Meghna Chaudhary Sandeep Singh Wedding

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News