Thursday, 05 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Police: 17 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, DGP ने जारी किये निर्देश

UP Police: यूपी में दिवाली, छठ और देव दीपावली को देखते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने 5 से 17 नवंबर 2026 तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं।
Bureau
Bureau News Desk
05 Nov 2026
02:51 PM
1 min read
UP Police: 17 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, DGP ने जारी किये निर्देश
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
दिवाली और छठ से पहले यूपी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए डीजीपी का बड़ा फैसला
5 से 17 नवंबर तक सामान्य परिस्थितियों में नहीं मिलेगी छुट्टी
दिवाली से देव दीपावली तक पुलिस रहेगी अलर्ट

UP Police: उत्तर प्रदेश में दीपावली, छठ पूजा सहित प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेशभर के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 5 से 17 नवंबर 2026 तक निरस्त कर दी गई हैं। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने आदेश जारी कर दिया है। जारी किये गये आदेश के अनुसार इस अवधि में सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा।

डीजीपी राजीव कृष्ण की ओर से जारी किये गये निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि केवल अपरिहार्य और विशेष परिस्थितियों में ही पुलिसकर्मियों को अवकाश मिल सकेगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अनुमति देने का अधिकार होगा। पुलिस महानिदेशक ने राज्य के सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और जिलों के एसएसपी को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने और आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि नवंबर में कई प्रमुख त्योहारों के चलते राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे आयोजनों पर बड़ी संख्या में लोग बाजारों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचते हैं।

ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखने का फैसला लिया गया है। समस्त जनपदों के पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

Explore Related Topics

UP Police News UP Police Leave Cancelled UP Police Holiday News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News