उत्तर प्रदेश बनेगा विश्व का ‘बौद्ध हेरिटेज हब’, थाईलैंड में होगी शुरुआत

News Desk 02 Jun 2025, 04:04 PM 1 min read
उत्तर प्रदेश बनेगा विश्व का ‘बौद्ध हेरिटेज हब’, थाईलैंड में होगी शुरुआत


>उत्तर प्रदेश सरकार अब बौद्ध पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ी पहल कर रही है। प्रदेश का पर्यटन विभाग 26 से 28 अगस्त 2025 के बीच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होने जा रहे Pacific Asia Travel Association (PATA) Travel Mart में अपने समृद्ध बौद्ध विरासत और पर्यटन की व्यापक संभावनाओं को वैश्विक मंच पर पेश करेगा।


>यूपी के पवेलियन में सारनाथ, कुशीनगर और श्रावस्ती जैसे प्रमुख स्थलों को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। ये स्थान भगवान बुद्ध के जीवन और उपदेशों से गहरे जुड़े हैं और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समुदाय के लिए अत्यंत श्रद्धेय हैं। प्रदर्शनी में अंग्रेजी के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व एशिया की स्थानीय भाषाओं में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें।

बौद्ध धरोहर के अलावा उत्तर प्रदेश अपने अन्य पर्यटन आयामों को भी प्रस्तुत करेगा—जैसे:

आध्यात्मिक यात्राएं (काशी, अयोध्या)

सांस्कृतिक महोत्सव (कुंभ, रामलीला)

ऐतिहासिक धरोहर (आगरा, फतेहपुर सीकरी)

इको-टूरिज्म और प्राकृतिक स्थल

यूपी पर्यटन विभाग ने बैंकॉक में अपने अभियान को प्रभावशाली बनाने के लिए कई रणनीतियाँ बनाई हैं:

रोड शो और मल्टीमीडिया कैंपेन

30-सेकंड के प्रमोशनल वीडियो और जिंगल्स, स्थानीय टीवी व रेडियो पर प्रसारित होंगे

प्रमुख स्थानों पर आउटडोर ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग के ज़रिए उपस्थिति मजबूत की जाएगी


>पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इस भागीदारी को यूपी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा, “थाईलैंड जैसी बौद्ध प्रधान जगह पर यूपी को बुद्ध की जन्मभूमि के रूप में प्रस्तुत करना, राज्य को वैश्विक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।” इस आयोजन से जहां बौद्ध देशों से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, वहीं पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निवेश के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?