उत्तर प्रदेश ने रचा नया इतिहास: पौधारोपण का सबसे बड़ा ऑनलाइन फोटो एलबम का बना विश्व रिकॉर्ड

UP News: उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है। वन विभाग ने 2,34,141 तस्वीरों का सबसे बड़ा ऑनलाइन फोटो एलबम बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रदेश का नाम दर्ज कराया।
News Desk 22 Sep 2025, 11:45 PM 1 min read
उत्तर प्रदेश ने रचा नया इतिहास: पौधारोपण का सबसे बड़ा ऑनलाइन फोटो एलबम का बना विश्व रिकॉर्ड


>उत्तर प्रदेश ने हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। वन विभाग ने 2,34,141 तस्वीरों का सबसे बड़ा ऑनलाइन फोटो एलबम बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है। इस उपलब्धि के साथ ही प्रदेश ने हीरो मोटोकार्प का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।


>इससे पहले 21 सितंबर 2021 को हीरो मोटोकार्प ने "हीरो ग्रीन ड्राइव" अभियान के तहत 1,32,775 पौधा लगाने वालों की तस्वीरें अपलोड कर रिकॉर्ड कायम किया था। लेकिन अब यूपी ने यह मुकाम दुगुनी संख्या से अधिक तस्वीरों के साथ हासिल कर लिया है।


>गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश ने एक ही दिन में 37.21 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड भी कायम किया था। इसके अलावा 9 जुलाई को वन विभाग ने 2100 लोगों द्वारा एक ही स्थान पर पौधा रोपण कराकर असम का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भी गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया था। अब यह दूसरा बड़ा विश्व रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश के खाते में जुड़ा है।


>फोटो एलबम रिकॉर्ड के लिए वन विभाग ने 7 लाख से अधिक तस्वीरें अपलोड की थीं। गिनीज बुक की कड़ी जांच के बाद 4.5 लाख से ज्यादा तस्वीरें मानकों पर खरी न उतरने से हटा दी गईं, लेकिन 2,34,141 तस्वीरों को मान्यता मिली। इसमें हर तस्वीर अलग स्थान पर पौधा लगाते हुए लोगों की है।


>वन विभाग का यह अभियान सिर्फ संख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें हर फोटो के साथ जीपीएस लोकेशन और पौधे की प्रजाति की जानकारी भी अपलोड की गई। यह कदम न सिर्फ पारदर्शिता को दर्शाता है, बल्कि पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में उत्तर प्रदेश की गंभीरता का भी प्रमाण है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?