लखनऊ में मां का जन्मदिन मना कर वासुदेव ने लगाई फांसी

News Desk 10 Jun 2025, 11:30 AM 1 min read
लखनऊ में मां का जन्मदिन मना कर वासुदेव ने लगाई फांसी


>लखनऊ के गोमतीनगर से आई एक हृदय विदारक खबर ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पत्रकारपुरम निवासी 19 वर्षीय वासुदेव मलिक ने अपनी मां का जन्मदिन मनाने के कुछ ही घंटों बाद आत्महत्या कर ली।


>वासुदेव, जो बीबीडी यूनिवर्सिटी में बीबीए का छात्र था, लंबे समय से डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रहा था। रविवार रात उसने मां दीप्ति मलिक का जन्मदिन बड़े प्यार से मनाया। आधी रात को केक काटा, मुस्कुराया, और परिवार के साथ खुशियों में शामिल हुआ। लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि ये मुस्कान उसका आख़िरी होगा।


>सोमवार शाम जब मां घर लौटीं, तो दरवाज़ा अंदर से बंद था। आवाज़ लगाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पति चंदन मलिक को बुलाया गया। दरवाज़ा किसी तरह खोला गया, तो बेटे वासुदेव को पंखे से लटका पाया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वासुदेव के कमरे से जो सुसाइड नोट मिला, उसमें बस एक वाक्य था – “I am sorry, Papa”। यही शब्द पिता के दिल पर तीर बनकर चुभे।


>परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले वासुदेव का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद से ही वह गुमसुम रहने लगा था। किसी से खुलकर बात नहीं करता था, धीरे-धीरे डिप्रेशन ने उसे अपनी गिरफ़्त में ले लिया।


>यह घटना न केवल एक परिवार की निजी त्रासदी है, बल्कि समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि हम मानसिक स्वास्थ्य को कितनी गंभीरता से लेते हैं? एक युवा, जो बाहर से सामान्य और खुश दिखाई दे रहा था, भीतर से इतना टूटा हुआ था कि उसे जीवन त्यागना पड़ा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?