ग्रामीणों ने दिखाया विकास का जूनून, जनता ने खोला विकसित यूपी 2047 के भविष्यका नक्शा

UP News: उत्तर प्रदेश 2047 की राह पर एक बड़ा रहस्य धीरे-धीरे खुल रहा है, 75 जिलों में हुए जनसंवाद में मिले 41 लाख सुझाव, जिनमें छिपा है प्रदेश के भविष्य का असली नक्शा।
News Desk 15 Oct 2025, 10:49 AM 1 min read
ग्रामीणों ने दिखाया विकास का जूनून, जनता ने खोला विकसित यूपी 2047 के भविष्यका नक्शा


>उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में ‘समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। प्रदेश सरकार की पहल जनसहभागिता आधारित है, और अब तक लगभग 41 लाख सुझाव इस अभियान के तहत प्राप्त हो चुके हैं।


>प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित जनसंवाद और गोष्ठियों में ग्रामीण क्षेत्रों से सबसे अधिक भागीदारी देखी गई। छात्र, शिक्षक, कृषक, उद्यमी, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संघ और मीडिया प्रतिनिधि भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। जनता के सुझावों में कृषि, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, उद्योग, आईटी, पर्यटन और सुरक्षा विषय सबसे अधिक रहे।

  • फतेहपुर की अंकिता सिंह ने शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए अभ्युदय कोचिंग कार्यक्रम और महिला अधिकारियों के संवाद का व्यावहारिक सुझाव दिया।
  • बलरामपुर के डॉ. अमित कुमार गौतम ने हर जिले में एआई और मशीन लर्निंग सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना का सुझाव दिया, ताकि प्रशासनिक कार्यों में तकनीक का अधिकतम उपयोग हो सके।
  • बांदा के धीरज कुमार ने पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए ग्रामीण पशु चिकित्सा केंद्र, आधुनिक डेयरी प्रबंधन और उच्च गुणवत्ता वाले चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।


>अब तक 40 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों, 200+ नगर पालिकाओं, 15 नगर निगमों, 500+ नगर पंचायतों, 600+ क्षेत्र पंचायतों और 50+ जिला पंचायतों में बैठकों और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों ने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और विभागीय अधिकारियों के बीच संवाद को नई गति दी है।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विज़न के अनुरूप, प्राप्त सुझावों के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?