शिव मंदिर से लौट रही महिला को वैन ने मारी टक्कर

News Desk 25 Jun 2025, 11:30 PM 1 min read
शिव मंदिर से लौट रही महिला को वैन ने मारी टक्कर


>बुधवार की सुबह एक श्रद्धालु महिला के साथ हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे माल क्षेत्र को झकझोर दिया। शिव मंदिर में पूजा कर लौट रही 55 वर्षीय सुधा देवी को एक तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।


>घटना माल थाना क्षेत्र के आज़ादनगर गांव की है। मृतका के बेटे अर्पित ने बताया कि उनकी मां सुधा देवी, पत्नी इंद्रपाल, सुबह करीब 8 बजे मंदिर में पूजा करने गई थीं। तभी गांव के पास ही गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार वैन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गईं।


>घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। सूचना मिलते ही बेटा अर्पित घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने सुधा देवी को पहले माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


>इंस्पेक्टर नवाब अहमद के अनुसार मृतका के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक इमरान अब्बास को गिरफ्तार कर वैन को जब्त कर लिया गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?