लेबर रूम में संदिग्ध हालात में मिला श्रमिक का शव

News Desk 28 May 2025, 04:05 AM 1 min read
लेबर रूम में संदिग्ध हालात में मिला श्रमिक का शव


>राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र के अपट्रॉन चौकी अंतर्गत भारत इंजीनियरिंग कंपनी परिसर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब वहां काम करने वाले एक श्रमिक राजेश मिश्रा (41) को उनके रूम में बेहोशी की हालत में पाया गया।


>घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक मूल रूप से जनपद बाराबंकी का निवासी था और लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते था।


>राजेश मिश्रा कंपनी के परिसर में ही बने लेबर रूम में निवास करता था। आज सुबह करीब 08:00 बजे परिजनों को सूचना मिली कि वह अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हैं।


>लगातार प्रयास के बावजूद जब होश नहीं आया, तो उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


>सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


>पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके फिलहाल, मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल पाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?