>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ के डालीबाग क्षेत्र में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बने 72 फ्लैटों का गरीब परिवारों को आवंटन किया। यह कदम प्रतीकात्मक ही नहीं, बल्कि यूपी में बदलती व्यवस्था का मजबूत प्रमाण भी है जहां माफिया की लूट बंद होकर गरीबों का हक सुरक्षित हो रहा है।
>इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा “जो गरीबों और कारोबारियों की संपत्ति हड़पेंगे, उनका वही हाल होगा जो डालीबाग के माफिया का हुआ।” योगी ने साफ चेताया कि माफिया मानसिकता वालों को यूपी अब बख्शने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि यह केवल आवास वितरण नहीं, बल्कि संदेश है अब माफिया की जमीन पर गरीबों का घर बनेगा।
>मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पहले माफियाओं का ऐसा खौफ था कि सरकारें उनके आगे झुक जाती थीं। “जब तक माफिया जिंदा थे, सरकारें उनके सामने गिड़गिड़ाती रहीं, मरने पर उनकी कब्रों पर फातिहा पढ़ी जाती थी।” उन्होंने सपा शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में तो डीजीपी ऑफिस के सामने तक माफिया ने कब्जा कर महल बना लिया था।
>योगी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में:
- माफिया की जमीन पर गरीबों के घर बनेंगे
-
कब्जा करने वालों को जेल और ज़मीन जब्ती मिलेगी
-
अपराध पर जीरो टॉलरेंस रहेगा
-
समाज को डराने वाला कोई जिंदा नहीं बचेगा
>
>उन्होंने यह भी बताया कि अब यूपी कर्फ्यू और भय के दौर से निकलकर असीमित संभावनाओं वाला राज्य बन रहा है।
>योगी ने कहा कि आज यूपी की पहचान बदल चुकी है:
>45 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले
>दुनिया का बड़ा उद्यमी यूपी में निवेश के लिए तैयार
>60 लाख गरीबों को घर दिए जा चुके
-
>रोजगार के अवसर निरंतर बढ़ रहे
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें