जर्जर स्कूल भवनों पर गिरी सीएम की गाज, लापरवाही पर सीधी कार्रवाई

News Desk 05 Aug 2025, 05:09 AM 1 min read
जर्जर स्कूल भवनों पर गिरी सीएम की गाज, लापरवाही पर सीधी कार्रवाई


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है। अब प्रदेशभर के परिषदीय विद्यालय परिसरों में जर्जर भवनों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त करने की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि वे खतरा बने इन भवनों का तत्काल सत्यापन, मूल्यांकन और ध्वस्तीकरण करें। हाल ही में कुछ विद्यालय परिसरों में जर्जर भवनों की तस्वीरें सामने आई थीं, जिनसे न सिर्फ बच्चों की जान को खतरा था, बल्कि विभाग की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई। इसके बाद सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि "सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा।"


>बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि किसी जर्जर भवन से संबंधित कोई हादसा होता है, तो संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उस पर तत्काल विभागीय कार्यवाही की जाएगी। विभाग अब 'सुरक्षा, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई' के मंत्र पर काम कर रहा है।


>हर जिले में जर्जर भवनों की सूची तैयार कर तकनीकी समिति को भेजी जा रही है, जो इनका निरीक्षण कर मूल्यांकन करेगी। पहले से चिह्नित ढांचों के पुनः सत्यापन और रिपोर्टिंग के निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। जिन भवनों को तकनीकी रूप से असुरक्षित घोषित किया जाएगा, वहां किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि नहीं चलेगी। बच्चों को अन्य सुरक्षित भवनों, पंचायत भवन या ग्राम सचिवालय में स्थानांतरित कर पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी कारणवश किसी भवन को तुरंत ध्वस्त नहीं किया जा सकता, तो उसे 'निष्प्रयोज्य' घोषित कर सील किया जाएगा और दीवारों पर स्पष्ट चेतावनी लिखी जाएगी। बरसात के मौसम में छतों पर जमा पानी और कचरे से भवनों की स्थिति और बिगड़ जाती है। ऐसे में नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के माध्यम से नियमित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।


>विशेषज्ञ श्यामकिशोर तिवारी ने कहा कि जर्जर भवनों को लेकर पहले भी कई बार दिशा-निर्देश जारी हुए थे, लेकिन अब इस पर कठोर, समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई अपरिहार्य हो चुकी है। यह कदम न सिर्फ विद्यालय परिसरों की सुरक्षा को पुख्ता करेगा, बल्कि परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में आमजन का भरोसा भी मजबूत करेगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?