Sunday, 09 August 2026 | Lucknow | 29°C

चित्रकूट को एक्सप्रेसवे सुपरहाइवे से जोड़ेगी योगी सरकार, 514 करोड़ से बनेगा लिंक एक्सप्रेसवे

News Desk
News Desk News Desk
31 May 2025
08:39 AM
1 min read
चित्रकूट को एक्सप्रेसवे सुपरहाइवे से जोड़ेगी योगी सरकार, 514 करोड़ से बनेगा लिंक एक्सप्रेसवे


>योगी सरकार की 'एक्सप्रेसवे प्रदेश' की सोच अब एक और पड़ाव की ओर बढ़ रही है। चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे अब हकीकत बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को मिशन मानते हुए 514 करोड़ रुपए की लागत से 15.175 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर ली है। यह एक्सप्रेसवे अगले 18 महीनों में तैयार हो जाएगा और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट की तेज, सुगम और सुरक्षित कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।

पर्यटन और तीर्थाटन को मिलेगा नया आधार

चित्रकूट धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इस लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अब विश्वस्तरीय सड़क सुविधा प्राप्त होगी। यह परियोजना उत्तर प्रदेश के पर्यटन विकास को भी एक नई उड़ान देगी।

ईपीसी मोड पर होगा निर्माण, क्वॉलिटी होगी इंटरनेशनल लेवल की

निर्माण और विकास के सभी कार्य ईपीसी (इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर पूरे किए जाएंगे। एक्सप्रेसवे में फोरलेन रोड के साथ-साथ भविष्य में छह लेन तक विस्तार की संभावना भी रखी गई है। इसमें अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, हाई मास्ट लाइटिंग, ओवरपास, अंडरपास, फ्लाईओवर और सर्विस रोड्स का भी समावेश होगा।

यूपीडा की योजना में विशेष ध्यान रखा गया है कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया पूरी तरह विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप हो। इसके लिए मल्टी-लेयर क्वालिटी कंट्रोल मैकेनिज्म को लागू किया जाएगा और हर स्टेज पर मॉनिटरिंग की जाएगी।

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और सुविधाओं से युक्त होगी सड़क

इस एक्सप्रेसवे को इस प्रकार से डिज़ाइन किया गया है कि वाहन बिना किसी बाधा के 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकें। रोड चौड़ाई 40 मीटर होगी और सर्विस रोड की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ-साथ वे-साइड एमिनिटीज, टोल प्लाजा, ट्रक पार्किंग, टॉयलेट ब्लॉक्स जैसे यात्रियों के लिए उपयोगी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News