बाराबंकी में दोस्तों ने युवक को चौथी मंजिल से फेंका, हालत नाजुक

News Desk 26 May 2025, 12:25 PM 1 min read
बाराबंकी में दोस्तों ने युवक को चौथी मंजिल से फेंका, हालत नाजुक


>बाराबंकी शहर के आवास विकास क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें 25 वर्षीय युवक मोनू को उसी के दोस्तों ने शराब पिलाने के बाद चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस हमले में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।


>पिता राकेश के अनुसार, मोनू सोमवार की रात करीब 10:30 बजे काम से घर लौटा था, तभी कॉलोनी में रहने वाले महताब अली और निहाल नामक युवकों ने उसे बुलाया और अपनी चौथी मंजिल की छत पर ले जाकर शराब पिलाई। आरोप है कि मोनू के पास मौजूद 40 हजार रुपये लूटने के बाद दोनों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।


>गंभीर रूप से घायल मोनू को उसके परिजन आनन-फानन में एक जुगाड़ वाहन से अस्पताल ले गए। बताया गया कि एक ठेले में बाइक लगाकर बनाया गया यह अस्थायी वाहन रास्ते में खराब हो गया, जिसके बाद दो बाइक सवार युवकों ने उसे धक्का देकर किसी तरह अस्पताल पहुंचाया।


>घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आर.के. राणा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें