राजीव गाँधी के आदर्शों पर चल कर ही हो सकता है आधुनिक भारत का निर्माण: अजय राय

News Desk 21 May 2025, 07:23 AM 1 min read
राजीव गाँधी के आदर्शों पर चल कर ही हो सकता है आधुनिक भारत का निर्माण: अजय राय


>आधुनिक भारत के निर्माता, कंप्यूटर क्रांति के जनक, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर लखनऊ कालिदास चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की प्रतिमा पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय  ने प्रातः 8ः00 बजे माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


>इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय राय  ने कहा कि युवा शक्ति में भरोसा करने वाले राजीव गाँधी ने मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष कर लोकतंत्र सशक्त बनाने का काम किया। उन्होंने इस सच्चाई को हमेशा दोहराया कि युवाओं को समानता, न्याय, बंधुत्व और स्वतंत्रता के सिद्धांत पर एक सामाजिक व्यवस्था बनाने के लिए सशक्त, शिक्षित और कौशल से युक्त होना चाहिए। वह भाईचारे, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व की भावना को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक तालमेल की जरूरत को लेकर भी गंभीर थे। यह गंभीरता उनकी सरकार की शिक्षा नीति में दिखाई देती थी।


>राय ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोगों को सशक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लेकर राजीव गांधी ने 1991 के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने का वादा किया। जिसे बाद में कांग्रेस की सरकार बनने पर 1992 में संविधान के 73वें संशोधन से पारित किया गया। जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पंचायतों, त्रि-स्तरीय पंचायतों और नगर पालिकाओं को पर्याप्त शक्तियां, वित्तीय संसाधन और महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने का फैसला लिया गया।


>उन्होंने कहा कि राजीव गाँधी की दूरदर्शिता और नेतृत्व के अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, सुशासित, शक्तिशाली और जीवंत राष्ट्र के रूप में भारत को आगे बढ़ाया। राजीव गाँधी दूरगामी सोच रखने वाले ऐसे राजनेता थे, जिनके विचार और अवधारणाएं आज भी वैश्विक महत्व रखती हैं। 


>राय ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही हम अपने सपनों के भारत का निर्माण कर सकते हैं। एक खुशहाल, स्वस्थ और समावेशी समृद्ध भारत की दिशा में बढ़ा हमारा हर कदम राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देश में जब तक लोकतंत्र जिंदा रहेगा तब तक भारत मां के इस लाडले सपूत स्व0 राजीव गांधी जी को याद किया जाएगा।


>तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पूर्वान्ह 11ः00 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी - सांसद जी की गरिमामयी उपस्थिति में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह ने किया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी