लखनऊ के गोमतीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो चैन स्नैचर घायल अवस्था में गिरफ्तार

News Desk 05 May 2025, 01:16 AM 1 min read
लखनऊ के गोमतीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो चैन स्नैचर घायल अवस्था में गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के ट्रांस गोमतीनगर क्षेत्र में सोमवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस और चैन स्नैचरों के बीच दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हो गई। जनेश्वर मिश्रा पार्क और सहारा पुल के पास हुई कार्रवाई में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों — मोनू राजपूत और महेश रावत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिना नंबर प्लेट की बाइक ने दिलाई भनक

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी तभी एक युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर संदिग्ध रूप से घूमता दिखा। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश मोनू राजपूत के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

दूसरा बदमाश सहारा पुल के पास दबोचा गया

इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना मिली कि उसका दूसरा साथी सहारा पुल के पास मौजूद है। पुलिस ने वहां घेराबंदी की, लेकिन उसने भी पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने कार्यवाही की और बदमाश महेश रावत को भी गोली लगने के बाद पकड़ लिया।

छिना गया सामान और अवैध हथियार बरामद

गिरफ्तार बदमाशों के पास से महिला की चेन, पर्स, एक देसी तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने गोमतीनगर और आसपास के इलाकों में हाल ही में हुई लूटपाट की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार अब तक इनकी संलिप्तता छह घटनाओं में पाई गई है।

सीसीटीवी से हुई पहचान, आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा

डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज और बरामद सामान के आधार पर की गई है। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, जिसमें इनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस की तत्परता और साहसिक कार्रवाई से बदमाशों की गिरफ्तारी से कई लूटपाट के मामलों के खुलासे की उम्मीद की जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?