लखनऊ में दिखा एलडीए का बुलडोजर एक्शन: काकोरी और दुबग्गा में 40 बीघा में फैली 5 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

News Desk 22 May 2025, 08:55 AM 1 min read
लखनऊ में दिखा एलडीए का बुलडोजर एक्शन: काकोरी और दुबग्गा में 40 बीघा में फैली 5 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त


>राजधानी लखनऊ में अवैध प्लाटिंग और गैरकानूनी कॉलोनियों पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का सख्त रुख जारी है। गुरुवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-3 और जोन-7 की संयुक्त टीमों ने काकोरी और दुबग्गा क्षेत्रों में बड़ा अभियान चलाते हुए लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में फैली 5 अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।


>अभियान के दौरान बुलडोज़र की गर्जना ने वहां मौजूद अवैध निर्माणों को पल भर में समतल कर दिया। बिना अनुमति के बनाए गए सड़क, नाली, बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिस जैसे निर्माणों को मौके पर ही ध्वस्त किया गया।

काकोरी में देखने को मिला ज़ोन-3 का एक्शन

प्रवर्तन जोन-3 के ज़ोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के अनुसार:

बजरंगी, सुजीत व अन्य द्वारा कठिंगरा (आगरा एक्सप्रेस-वे के पास, सेंट एंटनी स्कूल के सामने) में लगभग 5 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।

मान सिंह, मोहम्मद इस्माइल व अन्य ने कठिंगरा रोड पर 10 बीघा में कॉलोनी का निर्माण प्रारंभ किया था।

मेवालाल शर्मा, राजकुमार व अन्य द्वारा भी कठिंगरा रोड पर 5 बीघा भूमि में बिना ले-आउट स्वीकृति के प्लाटिंग की गई थी।


>इन तीनों स्थानों पर की जा रही अवैध गतिविधियों को एलडीए की टीम ने मौके पर जाकर ध्वस्त कर दिया।

दुबग्गा में ज़ोन-7 का सख़्त अभियान

प्रवर्तन जोन-7 के ज़ोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने जानकारी दी कि:

मुबारक अली, अर्जुन सिंह, भइया लाल मौर्य, अमर सिंह व अन्य द्वारा ग्राम जेहटा, दुबग्गा में 10 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

वहीं शेष नाग यादव व अन्य द्वारा जेहटा रोड, दुबग्गा में लगभग 25,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनाधिकृत प्लाटिंग की जा रही थी।

इन दोनों मामलों में पुलिस बल की मदद से सख्ती से कार्रवाई की गई 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?